Uncategorizedउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
कानपुर में जल्दी ही होंगी मेट्रो सेवाएं शुरू

यूपी के कानपुर में जल्द ही मेट्रो शुरु होने वाला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को शहर में आकर मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम से दो-तीन दिन पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों कि समाक्षा करने आ सकते हैं।
28 दिसंबर को लोकार्पण के कार्यक्रम के लिए मेट्रो के कॉरिडोर-1 के 9 किलोमीटर लंबे रुट पर बने समस्त 9 स्टेशनों में तैयारिंया हो रही है। जनता को मेट्रो सेवा अर्पित करते समय पीएम को कानपुर आईआईटी मेट्रो स्टेशनों को दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) द्वारा यहां पर गैलरी, डिपो का मॉडल आदि लगवाएगा। साथ ही एक वीवीआईपी लॉज भी बनाया जा रहा है।
मेट्रो ने सभी स्टेशनों में आटो फेयर कलेक्शन मशीनें लगने के साथ अन्य तैयारियां भी खत्म होने वाली है। इसमें सफर करने वाले यात्री गो स्मार्ट कार्ड व टूरिस्ट कार्ड का भी प्रयोग कर पाएंगें।