देश
Magh Mela 2026 में होगी सुविधा दोगुनी, चलेंगी 2800 विशेष बसें
Magh Mela 2026 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर यह मेला लगता है। ऐसा माना जाता है कि माघ मेले में संगम पर स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Magh Mela 2026 : Magh Mela हिंदू धर्म की एक बहुत ही पुरानी और पवित्र परंपरा है। हर वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर यह मेला लगता है। ऐसा माना जाता है कि माघ मेले में संगम पर स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी यहां पहुंचते हैं। लोग कई दिनों तक तंबुओं में रहकर पूजा, ध्यान, जप-तप और विभिन्न धार्मिक गतिविधियाँ करते हैं।
Magh Mela 2026 की शुरुआत 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा से होगी और यह 15 फरवरी 2026 तक, यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस पूरे समय संगम क्षेत्र में विशेष तौर पर सुरक्षा, सफाई और यातायात की व्यवस्थाएँ की जाती हैं, क्योंकि यहां आने वालों की संख्या बहुत अधिक होती है।