अच्छी खबर
Haryana news: मुख्यमंत्री सैनी ने सहकारिता को बताया आत्मनिर्भरता का आधार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
Haryana news: आज सोनीपत में राज्य स्तरीय 72वें सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
Haryana news: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को एक नई ऊर्जा और दिशा मिली है। आज सोनीपत में राज्य स्तरीय 72वें सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता को ‘आत्मनिर्भर हरियाणा’ का आधार बताते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को आर्थिक मजबूती की नई दिशा दे रही है।
सहकारिता से सशक्त किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि किसानों को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक किसानों को रूपे किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। एक महत्वपूर्ण राहत देते हुए, सरकार ने समय पर ऋण भुगतान करने वाले किसानों को फसली ऋण पर ब्याज से पूरी तरह राहत दी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव लाने वाली परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:- 21 पैक्स (PACS) केंद्रों पर आधुनिक गोदामों का निर्माण किया जा रहा है।
- 710 पैक्स का कम्प्यूटरीकरण (डिजिटल रूपांतरण) हो चुका है, जिससे किसानों को सीधे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
- 475 ई-पैक्स संचालन में आ चुके हैं।
- 5 लाख से अधिक किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण का लाभ दिया जा चुका है।
