उत्तरप्रदेशहोम
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रध्दालुओं के लिए लागू हुए कोविड नियम
झांकी दर्शन के लिए शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव तैयार

कोरोना सक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है मंदिर में आज से श्रध्दालुओं को थर्मल स्कैंनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा बिना मास्क के मंदिर में अब किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण होने के बाद देश भर से मंदिर में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसके लिए अब मंदिर शासन ने मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसक तहत अब मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था को स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।
अब मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था को स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी की भी जा रही है। मंदिर प्रशासन ने लगातार उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए बाबा के स्पर्श और गर्भगृह में प्रवेश पर स्थायी रोक पर विचार कर रहा है। इसके तहत अब भक्तों को बाहर से ही झांकी दर्शन कराया जाएगा और जलाभिषेक के लिए गर्भगृह के पास विशेष पात्र लगाए जाएंगे। झांकी दर्शन के लिए शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। मंदिर प्रशासन भक्तों को दबाव को देखते हुए इस व्यवस्था को स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें- सीडीएस रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का हुआ शिलान्यास
