HNN Shortsराष्ट्रीयहोम
खड़गे ने दिया ममता बनर्जी की बातों का जवाब
खड़गे ने कहा यूपीए के अस्तित्व को नकारना गलत

ममता बनर्जी ने हाल ही में राहुल गांधी पर निशान साधा है और साथ ही उनका कहना था कि कोई यूपीए नहीं है। इस बात का जवाब देते हुए गुरुवार को राज्यसभा में विपक्षी नेता तथा कांग्रेस के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य बीजेपी को परास्त करना है किंतु कुछ लोग दिल्ली केंद्र में भाजपा कि सत्ता बरकरार रखने के लिए सहायता कर रहें है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुसार ममता बनर्जी का यूपीए (यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस) के अस्तित्व को नकारना गलत है। साथ ही राहुल गांधी पर किए निजी वार को गलत कहा है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस समस्त मामलों को सामने ला रही है तथा सभी जगहों पर लड़ रही है। उनका आगे कहना था कि उन्होने बहुत सामाजिक तथा राजनीतिक मामलों में उन्होनें टीएमसी को साथ लाने का प्रयास किया है। उनके अनुसार विपक्ष को अलग नहीं होना चाहिए तथा एक दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए। साथ ही बीजेपी के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ना है।



