उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे रामपुर का दौरा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज रामपुर आएंगे। वह यहां तीन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से हैलीकॉप्टर के द्वारा आज करीब 11 बजे शाहबाद में हैलीपेड पर उतरेंगे।
फिर उसके बाद वह रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद फिर केशव प्रसाद मौर्य 12 बजे के करीब मेला ग्रांउज में भी जनसभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही यहां पर केशव प्रसाद मौर्य मंदिर में दर्शन और पूजन का भी कार्यक्रम करेंगे फिर वहां से निकलकर मौर्यर पुलिस लाइन रामपुर पहुंचेंगे यहां पर केशव प्रसाद मौर्य जिले की सामाजिक वर्ग की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
यह भी पढ़ें- लोक सभा में सीतारमण का एलान- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं