उत्तरप्रदेश
इज्जतनगर पुलिस ने किया गोकशी के आरोपियों का पर्दाफाश
दोनों स्मगलरों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज हैं केस

बरेली के सहुआ में इज्जतनगर कि पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों का पर्दाफाश किया है। दोनों आरोपी सहुआ के जंगल में इस कार्य को अंजाम देते थे।
इज्जतनगर पुलिस ने सहुआ के जंगल में हुई गोकशी केस में फरीदापुर चौधरी के रोहित खां उर्फ निहाल व इमरान को हिरासत में लेकर जेल भेजा दिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लग्जरी कार, दो तमंचे, कारतूस व चाकू आदि सामान बरामद किया है।
इस मामले में इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर का कहना है कि दोनों आरोपी काफी समय से इस कार्य से जुड़े थे जिसमें रोहित खां पर 5 व इमरान पर 3 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के जरिये पीरबहोड़ा के वसीम, भूड़ा भोजीपूरा के जीशान, परतापुर जीवन सहाय के रमन कालिया उर्फ जफर, भूड़ा के कल्लू उर्फ कलुआ व धौराटांडा के अजीम निदानी को भी नाम दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़े-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की शुरु हुई बैठक

