उत्तरप्रदेशक्राइमहोम
अन्तर्राजिय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश चोरी की 37 बाइक बरामद
खबर मिलने पर दो युवकों किया गिरफ्तार

देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जिसमे अंतर्राजिय वाहन गिरोह के पांचे लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 37 बाइक बरामद कि गई हैं जो पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान, गोपालगंज व यूपी के देवरिया, कुशीनगर व गोरखपुर जिले चोरी की घटना को अंजाम देकर इकटा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्रा ने पुलिस टीम को 20 हजार रूपये देने का एलान किया है। इस मामलें में पुलिस अधिक्षक का कहना था कि पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है जिसमें भारी संख्या में चोरी की बाइक बरामद करके अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफास किया है।
बीते दिन पुलिस अधीक्षक का कहना था कि सुबह बनकटा थानाअध्यक्ष विपिन मलिक को इस गैंग के लोगों के बाइक बेचने के लिए बिहार जाने कि खबर मिलने पर पुलिस टीम ने रामपुर बुजुर्ग के समीप बाइक पर सवार दो युवकों को दबोचा। टीम द्वारा जांच में बाइक चोरी कि होने का पता चला साथ दोनो युवक थाना खामपुर के बिरमापट्टी बाजार निवासी आसिफ अंसारी व लक्ष्मीपुर भिंगारी बाजार के निवासी वीरू कुमार को गिरफ्तार किया।