पॉजीटिव न्यूज
Instagram New Feature: अब पुरानी रील्स ढूंढना हुआ आसान, इंस्टाग्राम का नया फीचर लाइव!
Instagram New Feature: इंस्टाग्राम ने एक नए फीचर को लांच कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपनी पुरानी देखि हुई रील्स को आसानी से वापस देख पाएंगे।
Instagram New Feature: अब आपको मज़ेदार रील्स को दोबारा ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक नए फीचर को लांच कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपनी पुरानी देखि हुई रील्स को आसानी से वापस देख पाएंगे। चाहे वह पिछले हफ्ते की हो या महीने पुरानी, अब आप किसी भी दिन की रील को तुरंत ढूंढ सकते हैं। इस नए अपडेट का नाम Reels Watch History है और यह फीचर भारत समेत कई देशों के यूजर्स के लिए अब लाइव हो गया है।
इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब यूजर्स उन रील्स को ढूंढने की झंझट से बचेंगे जिन्हें उन्होंने पहले देखा था लेकिन लाइक या सेव करना भूल गए थे। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बहुत खास है जो अक्सर अपने पसंदीदा कंटेंट को फिर से देखना चाहते हैं। इसके जरिए कंटेंट खोजने और ब्राउज़ करने का अनुभव और भी आसान और यूजर-फ्रेंडली हो जाएगा।


