breaking news

Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

Indigo Flight Bomb Threat: मंगलवार सुबह इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली एक उड़ान को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

Indigo Flight Bomb Threat: मंगलवार सुबह इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली एक उड़ान को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-762 में करीब 200 यात्री सवार थे। धमकी की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सतर्कता बरती और दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को अस्पष्ट बताया है। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार 24 के अनुसार, एयरबस ए321 नियो विमान द्वारा संचालित यह फ्लाइट सुबह 7:53 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। फिलहाल, इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में इस तरह की फर्जी धमकियों के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में 20 सितंबर को नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंड्री स्कूल और द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा 13 सितंबर को शालीमार बाग, द्वारका और साकेत के मैक्स अस्पतालों को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई। 12 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। Read more:- Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर बम धमकी, डीपीएस द्वारका ने टाले मिड-टर्म एग्जाम

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button