धर्मधर्म न्यूज

Delhi NCR Dussehra places: दशहरे पर बच्चों के साथ घूमने के लिए दिल्ली-NCR की खास जगहें

Delhi NCR Dussehra places: अगर आप चाहते हैं कि इस बार दशहरे पर आपके बच्चे खुलकर त्योहार का मज़ा लें, तो हमारी बताई हुई ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

  Delhi NCR Dussehra places: नवरात्रि के समापन के साथ ही दशहरे का पर्व आता है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। रावण दहन, आतिशबाजी और मेले इस त्योहार की खास पहचान हैं। चूंकि यह समय छुट्टियों का भी होता है, अगर आप चाहते हैं कि इस बार दशहरे पर आपके बच्चे खुलकर त्योहार का मज़ा लें, तो हमारी बताई हुई ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती हैं। राजधानी दिल्ली दशहरे के आयोजन के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां कई जगहों पर भव्य रावण दहन और रामलीला का मंचन होता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

1. रामलीला मैदान, दिल्ली

दशहरे के दिन दिल्ली वालों की नजर रामलीला मैदान में सजे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के आसमान छूते पुतलों पर होती है। रामलीला मैदान में दशहरे का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। यहां दशकों से भव्य रावण दहन होता आ रहा है। शाम ढलते ही मैदान हजारों लोगों से भर जाता है और आतिशबाजी व रोशनी से पूरा माहौल जगमगा उठता है।

2. लाल किला मैदान

लाल किले के पास होने वाली रामलीला देश की सबसे पुरानी और मशहूर रामलीलाओं में गिनी जाती है। दशहरे के दिन यहां होने वाला रावण दहन ऐतिहासिक महत्व रखता है।

3. द्वारका और जनकपुरी

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका और जनकपुरी इलाके दशहरे पर खास धूमधाम से सजते हैं। यहां बड़े-बड़े मैदानों में अलग-अलग समितियां रावण दहन का आयोजन करती हैं। विशाल पुतलों के साथ आतिशबाजी, रंग-बिरंगी रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम माहौल को बेहद खास बना देते हैं। बच्चों के लिए यहां झूले, खाने-पीने के स्टॉल और छोटे-छोटे मेले सबसे बड़ा आकर्षण होते हैं। परिवार के साथ शाम बिताने और त्योहार का आनंद लेने के लिए द्वारका और जनकपुरी दोनों जगहें बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं।

4. सुभाष मैदान, दिल्ली

सुभाष मैदान दिल्ली का एक प्रसिद्ध आयोजन स्थल है, जो दशहरे के मौके पर खास रूप में सजता है। यहां दशकों से भव्य रामलीला और रावण दहन का आयोजन होता आ रहा है। सुभाष मैदान की खास बात यह है कि इसका आयोजन पारंपरिक रंग और बड़े स्तर पर होता है, जिससे यह स्थल दशहरे पर दर्शकों का आकर्षण केंद्र बन जाता है।

5. नोएडा स्टेडियम

दशहरे पर नोएडा स्टेडियम एक अलग ही रौनक में नजर आता है। यहां बड़े-बड़े पुतले सजाए जाते हैं और शाम को उनका भव्य दहन होता है। बच्चों के लिए यह जगह खास होती है क्योंकि यहां सिर्फ रावण दहन ही नहीं, बल्कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और लाइव शो का आयोजन भी किया जाता है। Read more:- Dussehra 2025 : दशहरा के दिन इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button