अंतर्राष्ट्रीयक्राइमयूथ कार्नरराष्ट्रीय

अमेरिका में किडनैप हुए भारतीय परिवार की हत्या,जानते है पूरी खबर।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।बता दे की मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले इस परिवार का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। मर्सेड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि आठ माह की बच्ची आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर पिता जसदीप सिंह और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह के शव इंडियाना रोड एंड हचिनसन रोड के पास एक बगीचे से बुधवार शाम बरामद हुए।   वार्नके ने बताया कि बगीचे के पास खेत में काम करने वाले एक मजदूर ने शव देखे और उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सभी शव एक साथ मिले. वार्नके ने बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैं अपना रोष शब्दों में बयां नहीं कर सकता.’’ शेरिफ ने मामले में संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के बारे में कहा, ‘‘ इस इंसान को नरक में जगह मिलेगी. ’’   संदिग्ध सालगाडो को मंगलवार दोपहर हिरासत में ले लिया गया था।उसने खुद को मारने की कोशिश की थी और वह अस्पताल में भर्ती है.   शेरिफ कार्यालय के अनुसार, संदिग्ध के परिवार ने अधिकारियों को बताया था कि सालगाडो ने सिख परिवार का अपहरण करने की बात उनके सामने स्वीकार की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button