मौसमराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दशहरा के बाद जानते है दिल्‍ली मे प्रदूषण का हाल।

हर साल दशहरे के बाद से ही दिल्‍ली सहित आसपास के राज्‍यों में प्रदूषण और स्‍मॉग बढ़ने लगता है हालांकि इस बार राहत देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कई सालों के बाद पहली बार दशहरा पर रावण जलाने और पटाखे फोड़ने के बाद भी दिल्‍ली-एनसीआर की एयर क्‍वालिटी में खास फर्क नहीं पड़ा, उल्‍टा दिल्‍ली की हवा आने वाले दिनों में सुधरने वाली है।   बता दे की  दिल्‍ली की हवा में रावण दहन के बाद हुए इस अच्‍छे बदलाव के पीछे तीन प्रमुख वजह माने जा रहे है। पहली दिल्‍ली-एनसीआर में होने वाली बारिश। दशहरे के आसपास इन इलाकों में हुई बारिश से हवा में प्रदूषण का प्रभाव काफी कम हुआ है।   दूसरी जो सबसे बड़ी वजह है वह है ईस्‍टरली विंड  का शुरू हो जाना पिछले कुछ दिनों में पश्चिम की तरफ से हवा आ रही थी ऐसे में पाकिस्‍तान के कुछ इलाकों और पंजाब में कुछ जगहों पर जल रही पराली का धुआं दिल्‍ली की तरफ बढ़ रहा था लेकिन अब हवा का रुख बदलने से धुआं और प्रदूषण इधर नहीं आ पा रहा है।   तीसरी जो वजह है वह है पराली का इस बार कम जलना. मौसम विभाग को मिले आंकड़े बताते हैं कि रोजाना औसतन 50-60 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button