उत्तरप्रदेशहोम
सपा कार्यकर्ताओं के निवास पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक्शन
सपा नेता घर पर इनकम टैक्स के छापे से मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के निवास पर आज आयकर विभाग कि टीम ने रेड की है। आज सुबह आयकर विभाग कि टीम ने मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के घरों पर रेड करके पूछताछ कर रहे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 1 दर्जन लोगों के आवासों कि जांच-पड़ताल कर रहें हैं।
लखनऊ में अंबेडकर पार्क के नजदीक स्थित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ओएसडी रहे गजेंद्र सिंह के निवास पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आधिकारी अचानक से रेड मारकर उनके घर कि जांच कर रहे हैं।
मैनपनरी में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सुबह 8 बजे शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी में 12 वाहनों से आरसीएल ग्रप के मालिक व सपा नेता मनोज यादव के निवास में पहुंचकर छानबीन व पूछताछ कर रहे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है साथ ही किसी को भी जाने कि अनुमित नहीं है। आयकर विभाग के सपा नेता के घर में रेड करने से वहां हड़कंप मच गया है।
