उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
एटा में आशाओं ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
एएनएम कि मिलनी चाहिए पदोन्नति

स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी कही जाने वाली आशओं ने आज धरना स्थल पर उनकी मांगे पूरी ना होने के कारण आक्रोश में आकर यूपी में जिला एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर वर्तमान कि केंद्र शासित सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
आशाओं के संगठन की प्रदेश अध्यक्ष आशा पुष्पा देवी का कहना है कि जनपद की सभी आशाएं पिछले 9 दिनों से कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अभी तक उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आया और ना ही उनकी मांगों पर कोई सुनवाई हो रही है।
आशाओं की प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी मांगें बताई कि आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने के साथ ही सभी का वेतन 2 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम 18000 रुपये प्रति महा किया जाए जिससे वह सभी लोग अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छें से कर सकें। उन्होनें आगे कहा कि आशाओं को प्रशिक्षण देकर एएनएम (ऑक्जिलरी नर्सिंग मिडवाइफरी) कि पदोंन्नति दी जाए क्योंकि वह पूरा दिन काम करते है जिसके बदले में 75 रुपये मिलते है जिससे इस महंगाई में उनके परिवार का गुजारा नहीं हो पाता है।
यह भी पढ़ें- विराट के रेस्टोरेंट पर फैंस ने जताई नाराजगी-जानें क्यों