उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
CMJMU के दीक्षांत समारोह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया संबोधित
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएमजेएमयू) के 36 वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्ष में आयोजित सीएमजेएमयू के दीक्षांत समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सीएसजेएम के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी, शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने शोभा यात्रा के साथ पुहंचकर दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में राज्यसभा सांसद को मानद उपाधि से सम्मनित किया गया।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उपाधि व मैडल प्राप्त करने वालों कि संख्याओं में छात्राओं कि संख्या 50% से अधिक है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी वर्ष 2025 तक देश को टीवी मुक्त बनाना चाहते हैं साथ ही एक भी बच्चा कुपोषित ना हो इस संकल्भना पर आंगनबाड़ी में कार्य किया जा रहा है।