उत्तरप्रदेशहोम

प्रयागराज में रॉकेट से छठवें फ्लोर में लगी आग

दीपावली पर्व पर गुरुवार रात एक राकेट से मैंगनोलिया अपार्टमेंट के छठे तल पर आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटों ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से वहां खलबली मच गई। अपार्टमेंट के लोगों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और आग पर नियंत्रण कर लिया। हिन्दू हॉस्टल के पास स्थित स्वास्तिक मैंगनोलिया अपार्टमेंट के छठवें मंजिल पर दीपक दीक्षित का परिवार रहता है। दीपावली पर्व पर सोसायटी के सभी लोग अपार्टमेंट के नीचे सेलिब्रेट कर रहे थे। बच्चे पटाखा बजा रहे थे। इस बीच कहीं बाहर से किसी ने रॉकेट छोड़ा। वह राकेट सीधे दीपक दीक्षित के बालकनी पर पहुंचा और वहां पर्दे पर जा गिरा जिससे आग लग गई और पर्दा जलने लगा। देखते ही देखते आग ने एसी को भी अपनी चपेट में ले लिया। अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर सीपी शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट के लोगों ने फायर उपकरणों की मदद से जल्द ही आग को बुझा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से सोफे, कुर्सी, कपड़े आदि जले थे । बालकनी में लगे एसी कंप्रेसर में भी आग पकड़ ली थी। फायर यूनिट तत्परता से फायर एक्सटिंगुशर द्वारा और भवन में लगे फायर सिस्टम से निवासियों की मदद से अग्निशमन कार्य किया गया।अग्निशमन कार्य करते समय फ्लैट में धुंआ होने कारण फ्लैट को खाली करा कर अग्निशमन कार्य किया गया।और बालकनी में जले हुए कपड़े, कुर्सी को बाहर निकाल दिया गया। फ्लैट के धुएं को निकाल कर स्थित सामान्य कर दी गई। आधी रात तक अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अजिता अग्निहोत्री

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button