
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 फरवरी को रूद्रपुर में प्रस्तावित महारैली के लिए भाजपा पार्टी ने जोर- शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी ने आज एक होटल में जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की तैयारियों पर चर्चा की और भाजपा नेताओं को आवश्यक जिम्मेवारियां सौंपी।
भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में अभियान को धार देने के लिए आगामी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूद्रपुर के मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी स्थान पर 2017 के चुनाव से दो दिन पहले भी प्रधानमंत्री ने रैली की थी जिसका नतीजा रहा कि पूरे जिले में भाजपा को नौ में से आठ सीटों पर विजय हासिल हुई, इसी फार्मूले को पार्टी एक बार फिर अपनाते हुए जिले में पिछला इतिहास दोहराना चाहती है। पीएम मोदी की रैली को लेकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।