उत्तराखंडराजनीतिहोम

आप कैबिनेट मंत्री गोपाल ने भगवानपुर में किया कार्यालय का उद्घाटन

दिल्ली जैसी सुविधाएं उत्तराखंड में

उत्तराखंड विधानसभआ चुनाव की नजदीकी के चलते आम आदमी पार्टी के चुनावी कार्यालय का आज गोपाल राय कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार ने फीता काटकर उद्घाटन किया, इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। उद्घाटन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें, यह न सोचें कि आने वाली 14 फरवरी को कहीं घूम आए, वोट आपका अधिकार है औऱ इसका इस्तेमाल जरूर करें। गोपाल राय ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 वर्षों से विकास के नाम पर भगवानपुर पिछड़ता जा रहा है, और एक ही परिवार 20 साल से आगे बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी नई पार्टी है इसलिए नया काम कर सकती है। दो पार्टियों के बीच में पूरा कोई भी नहीं बचा, ऐसा ही दिल्ली में भी था मगर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां के विकास कार्यों पर नजर डालकर देखो वैसी ही सब सुविधाएं आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी देगी। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर होंगे, डिजिटल बैंकिंग केंद्र की घोषणा

आप प्रत्याशी का किया समर्थन

10 साल कांग्रेस को मौका मिला, 10 साल बीजेपी ने राज किया, फिर भी खुद देख सकते हैं भगवानपुर विधानसभा में कितना विकास हुआ है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए उन्हें जिताने की लोगों से अपील की। सिमरन बिंजोला

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button