उत्तरप्रदेशहोम
आज तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया 2022 के यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों कि तैयारियों का जायजा लेंगे। आज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अधिकारी आज अपने तीन दिन के दौरे के तहत लखनऊ आगमन करेंगे चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्र, इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार व अनूप चंद्र पांडये दोपहर के बाद लखनऊ पहुंचेंगे। राजधानी लखनऊ पहुंकर तीनों अधिकारी 4:00 बजे योजना भवन में सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों व 4:15 बजे प्रदेश के समस्त जिलों के डीएम व नोडल ऑफिसरों के साथ बैठक करेंगे।
यह भी पढ़े-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आयोग ने बढ़ाया एक घंटे का अधिक समय
