breaking news
Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली कार विस्फोट मामले में लाल रंग की कार की तलाश में जुटी पुलिस
Delhi Red Fort blast updates:दिल्ली में हुए कार विस्फोट मामले में पहले हुंडई i20 कार की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि जांच के बाद अब एक लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी सामने आई है.
Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली में हुए कार विस्फोट मामले में पहले हुंडई i20 कार की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि जांच के बाद अब एक लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सभी पुलिस थानों, चौकियों और सीमा चौकियों को इस कार को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के साथ लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट भी मौजूद थी।
दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की तलाश में लगी हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि कार को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।



