breaking news

Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, राजधानी में सघन तलाशी अभियान जारी

Delhi Red Fort blast updates: धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गाजीपुर, सिंघु, टिकरी और बदरपुर सहित सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

Delhi Red Fort blast updates: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके के बाद लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कल ही लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद करने की जानकारी साझा की थी। धमाके में इस्तेमाल हुई सफेद हुंडई i20 कार से जुड़ी कई अहम बातें भी उजागर हुई हैं।
धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गाजीपुर, सिंघु, टिकरी और बदरपुर सहित सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by HNN 24×7 (@hnn24x7)

राजधानी के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशन, बाजार, रेलवे टर्मिनल और बस अड्डों पर भी तलाशी बढ़ा दी गई है ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न रह सके।
जांच में यह जानकारी सामने आई है कि संदिग्ध शाहीन शाहिद पिछले दो साल से बड़े आतंकी हमले की योजना बना रही थी। पूछताछ में उसने लाल किला धमाके में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच में फरीदाबाद से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ था। हालांकि, अभी भी संभावना है कि अन्य स्थानों पर और विस्फोटक छिपाए गए हों।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by HNN 24×7 (@hnn24x7)

पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध दिल्ली में दो कारों के साथ आए थे। इनमें से एक कार (हरियाणा नंबर) से लाल किला के सामने धमाका किया गया। दूसरी कार, लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स (DL-10 CK 045), अभी भी दिल्ली में सक्रिय बताई जा रही है। दोनों कारें एक साथ दिल्ली आई थीं और चांदनी चौक पार्किंग में भी साथ देखी गई थीं।     सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लाल किला धमाका जल्दबाजी में किया गया। हाल के छापेमारियों में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से संदिग्धों पर दबाव बढ़ गया था। हालांकि, देश की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।     पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध वाहनों या वस्तुओं की सूचना तुरंत दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।       Read more:- लाल किले के पास कार ब्लास्ट से मचा हड़कंप,देखें तस्वीरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button