दिल्ली

Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली में लगातार सामने आई 4 बड़ी घटनाएँ, जानिए पूरा जानकारी

Delhi NCR News: दिल्ली में हाल के दिनों में लगातार 4 बड़े हादसे और अपराध की घटनाएँ सामने आई हैं, जिनमें मौत और गंभीर चोटें हुई हैं।

Delhi NCR News : दिल्ली में हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कल रात ही वसंत कुंज में एक बड़ा हादसा हुआ साथ ही एक और खबर सामने आई जिसमें हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं आज सुबह एक खबर सामने आई जिसमें दिल्ली के आया नगर इलाके में गोलियों की गूंज सुनाई दी। आइए एक-एक करके सभी खबरें विस्तार से जानते हैं: पहली खबर दिल्ली के वसंत कुंज इलाके की है जहाँ 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 2:33 बजे मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी। रोहित नाम के लड़के की मौत हो गई। इस घटना के समय रोहित के साथ और दो लोग मौजूद थे, जिनमें से बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित की उम्र 23 साल बताई जा रही है और वह उत्तराखंड का रहने वाला था। इस मामले में कार के ड्राइवर शिवम निवासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा कार का बैलेंस खो जाने की वजह से सड़क किनारे टक्कर हुई। Delhi NCR News दूसरी खबर दिल्ली के संगम विहार से है, जहाँ शनिवार को चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स झुलस गया। मौके को संभालने के लिए दमकल कर्मी पहुंचे जिन्होंने घर से तीन शव बरामद किए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दिल्ली फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। तीसरी खबर दिल्ली के एमएस पार्क से है, जहाँ एक 17 साल के लड़के की हत्या हो गई, जो न्यू मॉडर्न शाहदरा का रहने वाला था। इस मामले का आरोपी एक CISF हेड कांस्टेबल बताया जा रहा है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, लड़के को शादी के फंक्शन के दौरान गोली लगी थी। आरोपी CISF में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में कानपुर, उत्तर प्रदेश में तैनात है। शुरुआती जांच में लगता है कि लड़के और आरोपी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी। वहीं दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के आया नगर में सुबह करीब 6:25 बजे फायरिंग हुई, जिसमें 52 साल के रत्तन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने 12 से 15 राउंड तक लगातार गोली चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस, DCP रैंक के अधिकारी और FSL टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावरों की लगातार गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Read more:- Delhi pollution बना संकट, सरकार ने हटाई GRAP-3 की पाबंदियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button