दिल्ली

Delhi Air Pollution: दिल्ली में 13 पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर लगेगा मिस्ट स्प्रे सिस्टम, PWD जल्द करेगा शुरू

Delhi Air Pollution: विभाग 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की तैयारी में है। इसके तहत कुल 305 बिजली के खंभों पर यह सिस्टम लगाया जाएगा।

Delhi Air Pollution: दिल्ली का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इन हालात में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) अब नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है। विभाग 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की तैयारी में है। इसके तहत कुल 305 बिजली के खंभों पर यह सिस्टम लगाया जाएगा। PWD ने इन स्थानों का सर्वे पूरा कर लिया है और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अगले 15 से 20 दिनों में शुरू हो सकता है। साथ ही बता दें कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की है। दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी का प्रदूषण स्तर नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में हालात और बिगड़ सकते हैं। पिछले दो वर्षों से दिल्ली में बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने का प्रयोग चल रहा है। यह सिस्टम पानी को बेहद बारीक कणों में बदलकर हवा में छोड़ता है, जिससे धूल नीचे बैठ जाती है और हवा कुछ हद तक साफ होती है। PWD अब इस तकनीक को बड़े स्तर पर लागू कर रहा है। जिन इलाकों में यह सिस्टम लगाया जाएगा, उनमें द्वारका, जनकपुरी, नरेला, अशोक विहार, विवेक विहार, मुंडका, रोहिणी, वज़ीरपुर, ओखला, बवाना, आनंद विहार, पंजाबी बाग वेस्ट और आरके पुरम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर पहले यह सिस्टम लगाया गया है, वहाँ प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है। NDMC और DDA भी पिछले दो सालों से इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। अब PWD बड़े पैमाने पर इसे लागू करने जा रहा है। इसके लिए कई इलाकों में तैयारियाँ जारी हैं, जिनमें सेंट्रल वर्ज पर लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई भी शामिल है। Read more:- Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली में लगातार सामने आई 4 बड़ी घटनाएँ, जानिए पूरा जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button