दिल्ली

Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा ‘गंभीर’ स्तर पर, प्रदूषण और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Delhi AQI Today: दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुँच गया है। आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से 500 के बीच रिकॉर्ड किया गया है

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। धीरे-धीरे मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वायु प्रदूषण में भी इज़ाफ़ा हो रहा है। तापमान की बात करें तो 21 से 23 नवंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 25°C से 28°C के बीच और न्यूनतम तापमान लगभग 13°C तक रहने की संभावना है। फिलहाल धूप खिली रहने की उम्मीद है, लेकिन 23 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुँच गया है। आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से 500 के बीच रिकॉर्ड किया गया है- बवाना: AQI 431 अशोक विहार: AQI 412 जहांगीरपुरी: AQI 433 बुराड़ी: AQI 404 आनंद विहार: AQI 416 विवेक विहार: AQI 414 रोहिणी: AQI 423 वजीरपुर: AQI 442 रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। शाम के वक्त हल्की ठंडी हवाएँ चलेंगी, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ेगा। फिलहाल, 26 नवंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव या बारिश की संभावना नहीं है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 तक का AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। अधिकारियों का कहना है कि कम तापमान के कारण प्रदूषक जमीन के पास ही जमा हो गए और उनका फैलाव रुक गया। शहर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विज़िबिलिटी कम हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Read more:- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में AQI 400 के पार, पूरे NCR की हालत खराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button