breaking news

Banke Bihari Temple: भक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे भी होंगे अब बांके बिहारी के दर्शन

Banke Bihari Temple: अगले साल से आप घर बैठे ही श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे, जी हाँ ये जानकारी मंदिर के मामलों की देखरेख करने वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने यह जानकारी दी।

Banke Bihari Temple: भक्तों के लिए एक खुशखबरी है! अब आपको श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए लम्बी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि अगले साल से आप घर बैठे ही मंदिर के दर्शन कर पाएंगे, जी हाँ ये जानकारी मंदिर के मामलों की देखरेख करने वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने यह जानकारी दी। बता दें कि समिति की बैठक बृहस्पतिवार शाम को मंदिर परिसर में सुधार और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके तहत नवंबर से मंदिर की गुल्लक खोलने के लिए एक नए तरीके को बैंक की मदद से मंजूरी दी गई। साथ ही, रोज़ाना के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए प्रेशर मशीन, वैक्यूम क्लीनर और फ्लोर-क्लीनिंग मशीन सहित अन्य सफाई उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने की। उन्होंने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एक फर्म का चयन किया गया है और यह सेवा अगले साल होली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। इससे भक्त घर बैठे ही मंदिर के दर्शन कर सकेंगे और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। समिति ने 15 बिंदुओं पर चर्चा की, जिनमें से 11 पर सहमति बनी। इसके अलावा, मंदिर के द्वार संख्या-1, 2 और 3 के पास अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा हुई। भक्तों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आसपास की संपत्तियों के अधिग्रहण के संबंध में दिशानिर्देशों की समीक्षा भी की गई। मंदिर में होने वाले प्राकट्य उत्सव और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को भव्यता से मनाने के लिए भी समिति ने तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले भी मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और भक्तों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें लाइव स्ट्रीमिंग सबसे प्रमुख है। Read more:- Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा ‘गंभीर’ स्तर पर, प्रदूषण और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button