दिल्ली

Delhi Airport Bus Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की बस में लगी आग

Delhi Airport Bus Fire: बस एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एआईएसएटीएस (AI SATS) द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे के समय बस खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान या जनहानि होने से बच गया।

Delhi Airport Bus Fire: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर इंडिया की एक बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह बस एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी एआईएसएटीएस (AI SATS) द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे के समय बस खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान या जनहानि होने से बच गया।

कैसे हुई घटना

अधिकारियों के अनुसार, बस मंगलवार दोपहर टर्मिनल-3 के पास खड़ी थी, तभी अचानक उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। मौके पर धुआं और लपटें उठती देख एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के समय बस में कोई यात्री या सामान नहीं था। पुलिस उपायुक्त (DCP) विचित्र वीर ने बताया, ‘आग लगने के वक्त बस में केवल चालक मौजूद था। उसने तुरंत मदद के लिए सूचना दी। किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।’

फायर ब्रिगेड की तत्पर कार्रवाई

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, डायल (Delhi International Airport Limited) की फायर टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान न तो किसी उड़ान संचालन में बाधा आई और न ही यात्रियों को कोई असुविधा हुई। एयरपोर्ट परिसर में हालात जल्द ही सामान्य हो गए। वही डायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा – ‘आज दोपहर ग्राउंड हैंडलर द्वारा संचालित एक बस में मामूली आग लगी थी। हमारी एआरएफएफ (Airport Rescue and Fire Fighting) टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी।’

आग लगने की वजह की जांच जारी

एआईएसएटीएस, जो एयर इंडिया और एसएटीएस ग्रुप का संयुक्त उद्यम है, ने बयान जारी कर कहा है कि वे घटना की वजह की जांच कर रहे हैं और एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। Read more:- Delhi artificial rain: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, आज हो सकती है कृत्रिम बारिश का परीक्षण

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button