breaking news
Delhi artificial rain: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, आज हो सकती है कृत्रिम बारिश का परीक्षण
Delhi artificial rain: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि राजधानी में आज पहला परीक्षण किया जा सकता है।

Delhi artificial rain: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि राजधानी में आज पहला परीक्षण किया जा सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि क्लाउड सीडिंग के लिए आईआईटी कानपुर की टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सेसना एयरक्राफ्ट ने कानपुर से उड़ान भरी है और मौसम की स्थिति के आधार पर मेरठ पहुँचने के बाद आगे की योजना तय की जाएगी।
क्या है कृत्रिम बारिश?
कृत्रिम बारिश एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें बादलों की भौतिक अवस्था में बदलाव लाकर बारिश कराई जाती है। इस प्रक्रिया को क्लाउड सीडिंग कहा जाता है।क्लाउड सीडिंग कैसे होती है?
क्लाउड सीडिंग में विमान या रॉकेट के जरिए बादलों में सिल्वर आयोडाइड, नमक या अन्य रासायनिक पदार्थों का छिड़काव किया जाता है। ये रसायन बादलों की नमी को इकट्ठा करके बूंदों या बर्फ के कणों में बदल देते हैं। जब ये कण भारी हो जाते हैं, तो वे बारिश के रूप में गिरने लगते हैं। इससे वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक नीचे बैठ जाते हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर में अस्थायी कमी आती है।तीन चरणों में होती है कृत्रिम वर्षा की प्रक्रिया
- पहले चरण में रसायनों के जरिए हवा को ऊपर भेजा जाता है ताकि बादल बन सकें।
- इसके लिए कैल्शियम क्लोराइड, नमक, यूरिया, अमोनियम नाइट्रेट जैसे यौगिकों का प्रयोग किया जाता है।
- ये यौगिक हवा से जलवाष्प को सोखते हैं और संघनन की प्रक्रिया शुरू करते हैं।



