मनोरंजन

December 2025 Movies: दिसंबर के महीने में ये 5 फिल्में देंगी आपको एंटरटेनमेंट का डोज

December 2025 Movies: अब साल का आखिरी महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इसमें एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के नाम शामिल हैं।

December 2025 Movies: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और अब साल का आखिरी महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इसमें एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के नाम शामिल हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, जो आपको देंगी भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज।

धुरंधर

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाएँ निभा रहे हैं। इसके अलावा, इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी शामिल हैं।

किस किसको प्यार करूं 2

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ आयशा खान, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी नजर आएंगी। वहीं, मनजोत सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी

कॉमेडी-ड्रामा ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म को सिद्धांत राज सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

इक्कीस

अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ‘इक्कीस’ फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक वॉर-बेस्ड फिल्म है, जिसकी रिलीज़ डेट 25 दिसंबर तय की गई है। फिल्म में सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इसी क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। Read more:- Bollywood new pairings 2026: 2026 में ये नई बॉलीवुड जोड़ियाँ करेंगी धमाका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button