बॉलीवुड

Bollywood new pairings 2026: 2026 में ये नई बॉलीवुड जोड़ियाँ करेंगी धमाका

Bollywood new pairings 2026: 2026 में कुछ ऐसी नई जोड़ियाँ नजर आएंगी जो पहली बार साथ काम करेंगी। ये जोड़ियाँ अपने साथ पर्दे पर नई केमिस्ट्री लेकर आएंगी। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन सी नई जोड़ियाँ बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी।

Bollywood new pairings 2026: बॉलीवुड में हर साल नई फिल्में आती हैं और उनमें नई जोड़ियाँ देखने को मिलती हैं। जैसे-जैसे 2025 का साल खत्म होने को है, वैसे ही 2026 में कई बड़ी और दिलचस्प फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इन फिल्मों में कुछ ऐसी नई जोड़ियाँ नजर आएंगी जो पहली बार साथ काम करेंगी। ये जोड़ियाँ अपने साथ पर्दे पर नई केमिस्ट्री लेकर आएंगी। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन सी नई जोड़ियाँ बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी।

जाह्नवी कपूर – टाइगर श्रॉफ

सबसे पहली जोड़ी है जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ, जो फिल्म लग जा लगे में साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं। इसकी शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होगी और फिल्म की रिलीज़ 2026 के हाफ में होने की संभावना है।

रणवीर सिंह – सारा अली खान

दूसरे नंबर पर है रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी, जो फिल्म धुरंधर में एक साथ नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म इस साल 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

रणबीर कपूर – साई पल्लवी

तीसरे नंबर पर है रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी, जो फिल्म रामायण पार्ट-1 में लीड रोल में नजर आएँगे। बता दें कि उनकी जोड़ी पहली बार एक साथ काम कर रही है।

कार्तिक आर्यन – श्रीलीला

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक नई रोमांटिक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। हालांकि अभी अनुराग बासु द्वारा इस फिल्म के नाम की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

सलमान खान – चित्रांगदा सिंह

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी आपको फिल्म द बैटल ऑफ गलवान में एक साथ दिखने वाली है। हालांकि अभी रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Read more:- 40 के बाद मां बनीं ये Bollywood Actresses

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button