
देश में कोरोना की लहर केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। नए साल के पहले दिन जहां डेली संक्रमण दर दो प्रतिशत थी वहीं अब यह दर बढ़कर 15 प्रतिशत के करीब पंहुच गई है दिल्ली में डेली संक्रमण दर 30 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है रोजाना सामने आ रहे नए केसों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों से तेज रफ्तार से बढ़ ही रही है।
महाराष्ट्र में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है महाराष्ट्र में कोरोना के 43211 नए केस सामने आए हैं जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है वही महाराष्ट्र में बीते दिन ओमिक्रोन के भी 238 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 1605 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवनों को करना होगा कोविड नियमों का पालन