बड़ी खबरउत्तरप्रदेश

यूपी में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ा,24 घंटे में 548 नए केस

UP में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां प्रतिदिन 500 से 600 मामले सामने आ रहे हैं. प्रदेश में कुल (Active cases) की संख्या 3,541 है. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक मामले राजधानी लखनऊ में तो दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर जिले से सामने आ रहे हैं.   प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 548 नए केस सामने आये हैं, इनमे 157 नए मामले लखनऊ तो 96 गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं. मिली सूचना के अनुसार  सिर्फ जून महीने में ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 4 गुना से अधिक हो गए हैं. वहीं लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या जून में ही 9 गुना से अधिक बढ़ी है. प्रदेश में 1 जून को 850 एक्टिव केस थे जो आज 29 जून को 3,541 पहुंच गए हैं. इसी तरह लखनऊ में 1 जून को 109 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 997 हो गए हैं यहां 1 जून को 196 एक्टिव केस थे जो आज 29 जून को 634 पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है.

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button