उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय
कल प्रतिज्ञा पदयात्रा करेंगे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा
6 किलोमीटर तक करेंगे पद यात्रा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में 1 दिन के दौरे पर आ रहे है। अमेठी में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए महंगाई हटाओं कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होंगे।
18 दिसंबर को कांग्रेस नेता व अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अमेठी लगभग 11:30 बजे अमेठी जनपद के जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगे। दोनों नेताओं का अमेठी दौरा जिले के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
18 दिसंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निकल कर सड़क मार्ग से जगदीशपुर के रामलीला मैदान जाएंगे। अमेठी के पूर्व सांसद व यूपी प्रभारी जगदीशपुर से राम लीली मैदान से हारीमऊ तक लगभग 6 किलोमीटर तक भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के आदेश पर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्तायों के सम्मिलित होगें। हारीमऊ में एक बड़ी जनसभा को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगे।