
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा लगातार तीसरे दिन भी जारी है। आज भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को लोगों की भारी भीड़ के बीच सड़कों पर देखा गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस के करीब 30 नेताओं के खिलाफ एफआरआई दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार, विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली, पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर, अभिनेता दुनिया विजय और संगीत निर्देशक एवं अभिनेता साधु कोकिला के भी नाम एफआरआई में शामिल हैं।
कोविड नियमों को तोड़ने के आरोप में इन नेताओं के खिलाफ केस को बीते दिन सथानुर पुलिस थाने में दर्ज किया गया पुलिस ने बताया कि यह केस आपदा प्रबंधंन कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कोविड संबंधी नियम तोड़ने और ऐहतियाती आदेश के तहत दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-देश की नामी हस्तियां भी आईं कोविड की चपेट में