उत्तरप्रदेशहोम
सीएम योगी देवबंद में एटीएस सेंटर की रखेंगे आधारशिला
150 करोड़ की परियोजनाओं को करेंगे लॉन्च

सहारनपुर के देवबंद में सीएम योगी आदित्यनाथ आज एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी आज देवबंद में आगमन करेंगे साथ ही एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आज दोपहर में लगभग 1:30 बजे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सिल्वर पैराडाइज में निर्मित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हेलीपैड से वह सीधा समारोह स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम योगी समारोह स्थल पर पहुंचकर जनसंबोधन करेंगे।
यह भी पढ़े-पीएम की 30 दिसंबर रैली के दौरान भाजपा ने रोकी विजय यात्रा
सीएम योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर एटीएसी सेंटर के साथ लगभग 150 करोड़ की परियोनाओं को लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री के समारोह में भारी भीड़ के सम्मिलित होने व ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल तथा कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है।
