उत्तरप्रदेशहोम
CM योगी ने फर्रुखाबाद में जन संबोधन के दौरान विपक्ष पर साधा निशाना
मालेगांव ब्लास्ट का उदाहरण में विपक्ष पर किए कटाक्ष

सीएम योगी आदित्यानाथ ने बीत दिन फर्रुखाबाद में जनता को संबोधित किया। सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पार्टियों पर भी कटाक्ष किया।
फर्रूखाबाद में सीएम योगी ने बीते दिन अपने दौरे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने वचन दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा साथ ही अब काशी विश्वानाथ धाम भी बन रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मथुरा-वृंदावन को कैसे छोड़ सकते है जल्द वहां भी कार्य शुरू हो जाएगा है।
सीएम योगी ने मालेगांव की घटना का उदाहरण देते विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा टाइम तक कांग्रेस का शासन था और इन्हीं की सत्ता में बीजेपी, आरएसएस व हिंदू समूहों के कार्यकर्ताओं फेक केस दर्ज किए गए थे। सीएम योगी ने कांग्रेस को अपनी शरारत के लिए देश की जनता से क्षमा मांगने को कहा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में मालेगांव ब्लास्ट के एक विस्टनेस ने हियरिंग में महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाया साथ ही उस पर सीएम योगी का नाम लेने के लिए उसे फोर्स किया गया था।
