उत्तरप्रदेशहोम
सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी
दूर दराज से दर्शन को आ रहे हजारों श्रध्दालु

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी पर्व पर अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में अलग भूमिका में होते हैं। योगी की भूमिका में वह दूसरे कार्य का निर्वहन करते हैं। मकर संक्रांति महापर्व पर बीते दिन गोरक्षपीठधीश्वर तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर की तरफ से खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने नेपाल राजपरिवार की खिचड़ी अर्पित की। गोरखनाथ मंदिर में इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ बाबा के चरणों में खिचड़ी चढ़ाई माथा टेका और मंगलकामना की।
गोरखनाथ में दुर दराज से आए हजारों श्रध्दालुओं की जयघोष से वातारण गुंजायमान है बाबा के चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है भोर में तीन बजे ही घंटा घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा। सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। रोट के महाप्रसाद से गुरु गोरक्षनाथ को भोग लगाया इसके बाद विश्व की सुख समृध्दी की कामना के साथ मंदिर की ओर से उन्होंने खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रध्दालुओं के लिए खोल दिए गए।
यह भी पढ़ेें-कोरोना के कारण अब हिमाचल में पर्यटकों की होगी रैंडम सैंपलिंग
