
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच में आज आगमन करेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी जन विश्वास यात्रा रैली का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम कि सारी तैयारियां डीएम दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह ने की है।
भाजपा सरकार कि योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अंबेडकरनगर से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा आज बहराइच पहुंचेगी साथ ही यात्रा का हर स्थान पर स्वागत होगा। इसी अवसर पर आज सीएम योगी जिले में आगमन कर रहे हैं। समारोह का आयोजन महसी विधानसभा क्षेत्र में रामपुरवां गांव स्थित रामधन बाग परिसर में किया गया हैं।
कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 2:15 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर महसी हेलीपैड पर उतेरेगा और वहां से सीएम रामपुरवां गांव के ग्रउड के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम योगी जन विश्वास यात्रा कि विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रामपुरवां में इस आयोजना के दौरान सीएम योगी जिले को 30 करोड़ रूपये कि परियोजनाओं की नींव रखेंगे और जनसमर्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें-हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण पहुंचे रामनगर, जनता को किया संबोधित
