बड़ी खबर
CM Nitish Kumar: नीतीश सरकार ने दिया बेरोजगार ग्रेजुएट्स को तोहफा, किन छात्रों को मिलेगा फायदा?
CM Nitish Kumar: बिहार सरकार ने बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब 20 से 25 साल की उम्र के युवाओं को हर महीने 1000 रुपये भत्ता मिलेगा।
CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत 20 से 25 वर्ष की आयु के बेरोजगार ग्रेजुएट युवक और युवतियों को हर महीने 1000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
देखें पोस्ट-
नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 18, 2025
