दिल्ली

Hot Air Balloon Ride : दिल्ली दर्शन अब जमीन से नहीं, आसमान से ! आज से हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू

Hot Air Balloon Ride : दिल्ली सरकार और डीडीए ने मिलकर हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू करने का फैसला किया है।

Hot Air Balloon Ride : दिल्ली वालों और देश भर के पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली की खूबसूरती को जमीन से नहीं, आसमान से निहारने का मौका मिलेगा। दरअसल दिल्ली सरकार और डीडीए ने मिलकर हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू करने का फैसला किया है। ये सवारी आज से आम लोगों के लिए शुरु होने जा रही है।
Hot Air Balloon Ride
Hot Air Balloon Ride

कहां-कहां उड़ेगा हॉट एयर बैलून

  फिलहाल यह सुविधा चार जगहों पर शुरू की जा रही है: यमुना खेल परिसर (बांसेरा) राष्ट्रमंडल खेल गांव परिसर असिता (यमुना तट) सराय काले खां के पास बांसेरा क्षेत्र https://youtube.com/shorts/9fVJtGEwxkg?feature=share डीडीए ने जुलाई 2025 में ही एक निजी कंपनी को इन चार जगहों पर हॉट एयर बैलून चलाने का ठेका दिया था। अब ट्रायल सफल होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
Hot Air Balloon Ride
Hot Air Balloon Ride

क्या रहेगी टिकट की कीमत

  एक व्यक्ति के लिए टिकट की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है (टैक्स अलग से देना होगा)। बच्चों और बड़ों का किराया एक ही है। एक बार में चार लोग एक साथ बैलून में बैठ सकते हैं।   हर ट्रिप 7 से 12 मिनट की होगी। रोजाना सुबह-शाम कुल चार घंटे यह सेवा उपलब्ध रहेगी। मौसम अच्छा रहा तो समय बढ़ाया भी जा सकता है।
Hot Air Balloon Ride
Hot Air Balloon Ride

सबसे पहले किसने की सवारी

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने खुद सबसे पहले हॉट एयर बैलून की टेस्ट राइड ली। मंगलवार को यमुना तट बांसेरा में उन्होंने डीडीए अधिकारियों के साथ 120 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी और दिल्ली का नजारा देखा। सवारी के बाद वे बहुत खुश नजर आए और बोले, ‘मैंने दिल्ली वासियों से वादा किया था कि मनोरंजन के नए-नए तरीके लाते रहेंगे। यह उसी कड़ी का हिस्सा है।’  

हॉट एयर बैलून क्या होता है?

  यह एक बड़ा रंग-बिरंगा गुब्बारा होता है, जिसके नीचे एक बास्केट लगी होती है। बास्केट में लोग बैठते हैं। गुब्बारे के अंदर गर्म हवा भरने से वह ऊपर उठता है। गर्म हवा ठंडी हवा से हल्की होती है, इसलिए गुब्बारा उड़ने लगता है।  

कितना सुरक्षित है यह सवारी?

  अगर सुरक्षा की बात करे तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। हर गुब्बारे को चार मोटी रस्सियों से जमीन पर बांधा जाता है, जिनमें से हर रस्सी 7 टन वजन सह सकती है। यह टेथर्ड बैलून है, यानी पूरी तरह से खुला नहीं उड़ता, नियंत्रित ऊंचाई तक ही जाता है। मौसम खराब होने पर सवारी रद्द कर दी जाती है।
Hot Air Balloon Ride
Hot Air Balloon Ride

हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान सुरक्षा टिप्स

  हॉट एयर बैलून की सवारी बहुत मजेदार लेकिन थोड़ी सावधानी मांगती है। हमेशा सरकारी मान्यता प्राप्त कंपनी से ही बुक करें और खराब मौसम में सवारी न लें। बास्केट में चढ़ते-उतरते स्टाफ की बात मानें, अंदर खड़े न हों और हैंड्रेल मजबूती से पकड़ें। झुककर बाहर न झांकें, सेल्फी स्टिक या नुकीली चीज न ले जाएं। बंद जूते और हल्के गर्म कपड़े पहनें। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिल के मरीज पहले डॉक्टर से सलाह लें। मोबाइल-कैमरा का स्ट्रैप गले में डालें और लैंडिंग के समय घुटने मोड़कर हैंड्रेल पकड़ें। पायलट व स्टाफ के हर निर्देश का पालन करें तो यह सवारी पूरी तरह सुरक्षित और यादगार रहेगी।                 New rules from December : 1 दिसंबर से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर               उपराज्यपाल ने कहा कि इस नई सुविधा से दिल्ली की पर्यटन क्षमता में बहुत इजाफा होगा। लोग देश-विदेश से दिल्ली आएंगे और आसमान से लाल किला, यमुना, इंडिया गेट, अक्षरधाम जैसी जगहों का मनोरम दृश्य देख सकेंगे।     तो अगर आप भी दिल्ली को बादलों से निहारना चाहते हैं तो जल्दी करें! टिकट बहुत जल्द ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुक कराए जा सकते हैं। यह अनुभव जिंदगी में एक बार जरूर लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button