उत्तरप्रदेशहोम
मेरठ में पहले चरण के मतदान में आज थम जाएगा प्रचार
पोलिंग बूथों हो चुकी मतदान की तैयारियां

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदान से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। मेरठ में आज शाम छह बजे तक ही विभिन्न पार्टी के प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे, समय सीमा बीतने के बाद प्रचार पर पाबंदी सख्ती से लागू करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड के साथ पुलिस भी सड़क पर रहेगी।
यह भी पढ़े-लालकुआं विधानसभा से पूर्व सीएम हरीश रावत खुद बने स्टार प्रचारक
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं बीते दिन निरीक्षण अधिकारियों ने बूथों पर निरीक्षण किया और इस दौरान को कोई कमी तो निर्धारित समय सीमा के बाद प्रचार करने वाले प्रत्याशी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दस फरवरी को मतदान कराने के लिए 2962 पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। पोलिंग पार्टियां विक्टोरिया पार्क, आइटीआइ साकेत से मतदान स्थलों के लिए रवाना की जाएंगी।
