उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
BJP के योद्धा पूरब की सियासत में बहा रहे पसीना

पश्चिम में चुनाव होने के बाद अब यहां के योद्धा पूरब की सियासत में पसीना बहा रहे हैं। पार्टियों ने उनकी डयूटी वहां के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए वोटों की अपील करने में लगाई है। इतना ही नहीं चुनाव-प्रचार के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं।
हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव की शुरूआत पश्चिम से हुई। 10 व 14 फरवरी को पहला-दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ था। इसके बाद चार-पांच दिन प्रत्याशियों ने थकान उतारी। इसके बाद पार्टियों ने उनकी डयूटी पूरब क्षेत्र में हो रहे अगले चरणों के चुनाव में लगा दी। अमरोहा के नौगावां सादात के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने पूरब की सिराथु विधानसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए चुनाव-प्रचार करने के बाद अब वह जिला वाराणसी की विधानसभा रोहनिया में कमान संभाले हैं। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के निदेशक वेदपाल सिंह के साथ चुनाव-प्रचार में जुटे हैं।
यह भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश ऊना में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
इसी तरह मंडी धनौरा के विधायक एवं प्रत्याशी राजीव तरारा भी जिला भदोही की नगर विधानसभा में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। विधायक ने बताया कि सात मार्च को आखिरी चरण के लिए वह चुनाव-प्रचार कर रहे हैं। बताते हैं कि पार्टियों द्वारा चुनिंदा पदाधिकारियों की ड्यूटी ही चुनाव में लगाई गई है। उधर, सपा ने विधायक महबूब अली को गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। उनके बेटे एमएलसी परवेज अली अकबरपुर पट्टी में चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी तरह मौलाना जावेद आब्दी को भी पूरब के कई जिलों में प्रचार की कमान सौंपी गई है।