Uncategorized
Ayodhya Pushpak Vimana: रामनगरी में दीपोत्सव की रौनक, पुष्पक विमान बना श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र
Ayodhya Pushpak Vimana: पूरी अयोध्या राममय हो उठी है और तैयारियों ने अंतिम चरण में रफ्तार पकड़ ली है। इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकोंका ध्यान सबसे बड़ा केंद्र पुष्पक विमान पर है।
Ayodhya Pushpak Vimana: अयोध्या। एक बार फिर रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव के रंग में रंग गई है। इस वर्ष का दीपोत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होने जा रहा है। पूरी अयोध्या राममय हो उठी है और तैयारियों ने अंतिम चरण में रफ्तार पकड़ ली है। इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकोंका ध्यान सबसे बड़ा केंद्र पुष्पक विमान पर है।
राम की पैड़ी पर बीती रात भव्य लाइटिंग रिहर्सल किया गया, जिसकी जगमगाती रोशनी ने मानो त्रेता युग की झलक प्रस्तुत कर दी। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी राम की पैड़ी पर रोशनी और भक्ति का संगम देखने को मिला।
