उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहोम
पीएम मोदी के रद हुए बिजनौर दौरे पर अखिलेश ने कसा तंज
मौसम खराब के चलते हुआ था कार्यक्रम रद

बिजनौर में आज पीएम मोदी की रैली रद होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है अखिलेश ने कहा कि रैली रद होने के पीछे मौसम नहीं कोई दूसरा कारण होगा। अखिलेश ने कहा कि पंजाब वाला कारण होगा अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोग परिर्वतन चाहते हैं जो माहौल दिख रहा है उसके हिसाब से कहा जा सकता है कि इस बार प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
इससे पहले बिजनौर में पीएम मोदी की रैली नहीं हो सकी बताया गया कि मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का बिजनौर दौरा रद्द हो गया था पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करना था जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि घने कोहने की वजह से उनके प्लेन को यात्रा की इजाजत नहीं मिली इसके बाद पीएम वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित किया। पंजाब में पीएम की रैली कैंसिल होने पर भी अखिलेश यादव ने हमला किया अखिलेश यादव ने कहा कि रैली में कुर्सियां खाली थीं इसलिए सुरक्षा को बहाना बनाया गया।