उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहोम
अखिलेश ने आजमगढ़ से विधानसभा चुनवा लड़ने के दिए संकेत
अपर्णा यादव के बीजेपी मे शामिल होने पर की टिप्पणी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता चाहेगी तो फिर मैं चुनाव में उतरुंगा और उन्होंने कहा कि पहले भी लोगों ने मुझे आजमगढ़ से चुनाव जिताया था। इसलिए वहां की जनता से यह पूछना जरुरी हो जाता है कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं। 300 यूनिट बिजवी फ्री देन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जैसे ही यह फैसला लिया तो भाजपा घबरा गई जिसके बाद उन्होंने तुरंत बिल को आधा करने का फैसला ले लिया
यही नहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने पर भी टिप्पणी की। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि समाजवादी विचारधारा अब भाजपा में भी पहुंच गई है अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि हम भाजपा का अभी एक और विकेट गिरा सकते हैं साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हमने दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अब भाजपा से किसी और को नहीं लेंगे लेकिन यदि कोई वहां टच में है तो यहां से भी कोई टच में है शिवपाल यादव के भाजपा के टच में होने के सवाल पर अखिलेश ने यह बात भी कही है।
यह भी पढे़ं- कांग्रेस ने किया तय डीडीहाट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत