
उत्तराखंड विधानसभआ चुनाव की नजदीकी के चलते आम आदमी पार्टी के चुनावी कार्यालय का आज गोपाल राय कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार ने फीता काटकर उद्घाटन किया, इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। उद्घाटन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें, यह न सोचें कि आने वाली 14 फरवरी को कहीं घूम आए, वोट आपका अधिकार है औऱ इसका इस्तेमाल जरूर करें।
गोपाल राय ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 वर्षों से विकास के नाम पर भगवानपुर पिछड़ता जा रहा है, और एक ही परिवार 20 साल से आगे बढ़ता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी नई पार्टी है इसलिए नया काम कर सकती है। दो पार्टियों के बीच में पूरा कोई भी नहीं बचा, ऐसा ही दिल्ली में भी था मगर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां के विकास कार्यों पर नजर डालकर देखो वैसी ही सब सुविधाएं आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी देगी।
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर होंगे, डिजिटल बैंकिंग केंद्र की घोषणा