
उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है साल के शुरुआती दौर में संक्रमण की स्थिति लगभग सामान्य में थी, लेकिन अब कोरोना का कहर दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में कोरोना से स्थिति हर दिन भयानक होती नजर आ रही है, वहीं उत्तराखंड के 11 जिला देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा ऐसे है जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से ज्यादा है।
यह भी पड़े-भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
कोरोना वायरस के आंकड़ों की जांच कर रही सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन की संस्था द्वारा अपनी एक सप्ताह की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसको देख संस्था के अध्यक्ष अनूप नौटियाल द्वारा बताया गया कि 10 जनवरी से 16 जनवरी तक राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.17 प्रतिशत रही है, वहीं 3 जनवरी से 9 जनवरी तक संक्रमण की दर 4.73 प्रतिशत थी। इसे देख साफ तौर से पता चलता है कि कोरोना संक्रमण दर में कितनी उछाल आई है।