
दावोस एजेंडा समिट के दौरान पीएम मोदी का भाषण में रुकावट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा हैं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इतना झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नहीं झेल पाया। उसके बाद उन्होंने लिखा कि अब टेलीप्रॉम्पटर वाला शक्स बोल रहा होगा कि अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना।
दरअसल पीएम मोदी ने दावोस एजेंडा समिट में हिस्सा लिया था इस दौरान पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान अचानक से बीच मे रुक गए इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेलीप्रॉम्पटर के रुक जाने के कारण पीएम मोदी आगे बोल ही नहीं पाए।
यह भी पढ़े-कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता
भाजपा नेताओँ ने कांग्रेस के तंज कसने के बाद बचाव किया है भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है कि वर्ड इकोनॉकी फोरम की ओर से तकनीकी खामी आ गई थी जिस वजह पीएम मोदी को संबोधन रोकना पड़ा वहीं कई जगह कहा जा रहा है कि मैनेजिंग टीम ने पीएम से रुककर यह पूछने को कहा था कि सबको उनकी आवाज सुनाई दे रही है कि नहीं।