होमउत्तरप्रदेश

आज से यूपी की विधानभा सीटों का नॉनेशन प्रॉसेस होगा प्रारंभ

10 फरवरी से होगी वोटिंग शुरू

विधानसभा इलेक्शन के लिए आज से नॉमिनेश प्रॉसेस प्रारंभ हो रही है। प्रथम चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी होंगे। जानकारी के अनुसार आज से नॉमिनेशन पत्र दाखिल किए जाएंगे साथ ही प्रथम बार इलेक्शन कमिशन ने नॉमिनेशन के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी है। चीफ इलेक्टोरल ऑफिर अजय कुमार शुक्ला के अनुसार आज प्रथम चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें 58 विधान सभा सीटों में 9 सीटें शेड्युल्ड कास्ट के लिए रिजर्वड हैं। चीफ इलेक्टोरल ऑफिर का कहना था कि विधान सभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में इलेक्शन पूरे होंगे। चीफ इलेक्टोरल ऑफिर के मुताबिक वोटिंग 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। इलेक्टोरल अधिकारी का कहना था कि पहले चरण के नॉमिनेश की लास्ट डेट 21 जनवरी है साथ ही नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी तथा 27 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण की सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होगा।

नामांकन में जुलूस की नहीं है परमीशन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना था कि नॉमिनेशन के समय उम्मीदवार के साथ केवल 2 लोग इलेक्शन ऑफिसर के कक्ष तक जा सकेंगे और कैंडिडेट सुविधा एप के जरिये से अपना ऑनलाइन एप्लिकेशन कर आवेदन पत्र की कॉपी इलेक्शन ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोरोना महामारी के फैलाव के कारण नामांकन के समय किसी भी कैंडिडेट को जुलूस की परमीशन नहीं दी जाएगी और उम्मीदवार नामांकन के समय केवल दो गाड़ियों का ही उपयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

इनमें विधान सभाओं में होगो नॉमिनेशन प्रारंभ

शामली की कैराना, थानाभवन व शामली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित, मुजफ्फरनगर, खतौली व मीरापुर, मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ व मेरठ दक्षिण, बागपत की छपरौली, बड़ौत व बागपत, गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद व मोदीनगर, हापुड़ की धौलाना, हापुड सुरक्षित, गढ़मुक्तेश्वर, गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी व जेवर, बुलन्दशहर की सिकंदराबाद, बुलन्दशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर व खुर्जा सुरक्षित, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ व इगलास सुरक्षित, मथुरा की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व बलदेव सुरक्षित, आगरा की एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट सुरक्षित, आगरा दक्षिण व उत्तर, आगरा ग्रामीण सुरक्षित, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद व बाह विधान सभा सीटें के लिए नॉमिनेशन प्रॉसेस प्रारंभ होगा। अंजली सजवाण

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button