उत्तराखंडराष्ट्रीय खेल 2025
रोबोट लेकर पंहुचा विजेताओं के मेडल, नेशनल गेम्स में हर जगह हो रही मौली रोबोट की चर्चा
शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में नेशनल गेम्स की मेडल सेरेमनी उस वक्त और भी खास हो गई जब रिमोट कंट्रोल मौली रोबोट एक ट्रे में विजेताओं के लिए मेडल लेकर आ गया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बीते शनिवार को मेडल सेरेमनी में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सभी लोगों को चकित करके रख दिया। दरअसल एथलेटिक्स इवेंट सेरेमनी में सभी लोग विजेताओं के लिए मेडल लेकर आने वाली युवती का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी युवती की जगह रिमोट कंट्रोलर की मदद से मौली रोबोट सक्रिय हो गया जो एक थाल में मेडल लेकर विजेताओं के समीप पंहुचा, इसके बाद खेल में उपस्थित विशेष अतिथियों ने मेडल उठाकर विजेताओं को पहनाए। एथलेटिक्स इवेंट के अलावा अन्य खेलों की मेडल सेरेमनी पारंपरिक तरीके से आयोजित की गई। राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स के लगभग 40 इवेंट आयोजित किए जाने हैं।
